Madhya Pradesh: कॉलेजों में अब छात्र पढ़ेंगे रामचरितमानस, इंजीनियरिंग के सिलेबस में 'रामसेतु'

Updated : Sep 14, 2021 08:00
|
ANI

Ram Setu in engineering syllabus: मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है. मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग (Madhya Pradesh education department) का कहना है कि इंजीनियरिंग छात्रों के पाठ्यक्रम में रामायण, महाभारत और रामचरितमानस शामिल किया जाएगा. शिवराज सरकार ने इसी शिक्षण सत्र से सिलेबस में रामायण और रामसेतु (Ramayan and Ramsetu) को शामिल करने की तैयारी कर ली है. मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि राम सेतु भगवान राम के द्वारा निर्मित है इसलिए उसको भी जानना इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए जरूरी है, क्योंकि उन्हें यह पता होना चाहिए कि हजारों साल पहले से ही भारत विज्ञान में महारथ हासिल कर चुका था. शिक्षा मंत्री ने कहा कि रामचरितमानस में विज्ञान, संस्कृति, साहित्य और श्रृंगार है. यह किसी धर्म विशेष के बारे में नहीं है.

यह भी पढ़ें: उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी पहुंची मस्जिद, विपक्ष ने साधा निशाना

बता दें मध्य प्रदेश में मेडिकल छात्रों के सिलेबस में RSS के संस्थापक डॉ केशव हेडगेवार और जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को पढ़ाने का सियासी विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब BJP सरकार ने कॉलेजों में छात्रों को राम के बारे में पढ़ाने का फैसला लिया है.

collegeEducation MinisterMadhya PradeshsyllabusEngineering StudentRAM

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या