मध्य प्रदेश के मुरैना से बीजेपी के ही दो नेताओं के बीच धक्का-मुक्की और गाली गलौज का वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, पूरा मामला तब शुरू हुआ जब केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा एक पार्टी कार्यकर्ता के घर भोजन करने पहुंचे. यहां बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता भी पहुंचे पर जब सिंधिया समर्थक बीजेपी नेता हरिओम शर्मा आए तो उन्हें घर के अंदर जाने से रोक दिया गया...जिसके बाद वो आगबबूला हो गए और बवाल मच गया. हालांकि मौके पर मौजूद अन्य बीजेपी नेताओं ने मामला संभाला और दोनों को शांत कराया. वहीं इस पूरे मामले में कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया कि "सिंधिया समर्थकों की बीजेपी में दुर्दशा.