Madhya Pradesh: कुएं हादसे में 19 लोगों को बचाया गया और 11 शव बरामद, PM मोदी ने जताया दुख

Updated : Jul 17, 2021 09:51
|
Editorji News Desk

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में कुआं धंसने वाली घटना (Madhya Pradesh Well Tragedy) के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुक्रवार रात 10 बजे खत्म हो गया. अंदर गिरे लोगों में से 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि 11 लोगों के शव बरामद (11 Dead, 19 rescued) हुए हैं. वहीं PM मोदी (Narendra Modi) ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा (Compensation) देने की घोषणा की. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मरे लोगों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

दरअसल गुरुवार शाम एक बच्चा कुएं में गिर गया था, जिसे बचाने के लिए कुछ लोग उसमें नीचे उतरे. इस दौरान घटना को देखने के लिए कुएं के मुंडेर और उस पर बनी छत पर कई लोग जमा हो गए. भीड़ के वजन से कुएं का मुंडेर और छत टूट गए और उस पर खड़े लोग अंदर जा गिरे.

Prime MinisterMadhya PradeshwellaccidentVidisha

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या