कर्नाटक में तेजी के साथ बढ़ रहे कोरोना केसों को देखते हुए राज्य सरकार ने अगले दो हफ्तों के लिए सख्त प्रतिबंधों के साथ लॉकडाउन की घोषणा की है. यह कर्फ्यू मंगलवार से प्रभावी होगा. इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही अनुमति मिलेगी. किराना, दूध और सब्जी की दुकानें सुबह 6 से 10 बजे यानी सिर्फ चार घंटे के लिए खोली जाएंगी. सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को खुला रखा जाएगा, लेकिन गारमेंट-कंस्ट्रक्शन को बंद रखा जाएगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 18 से 45 साल तक के लोगों को फ्री वैक्सीन लगवाने का एलान किया.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि लोगों को सहयोग करना पड़ेगा. अगर लोग सहयोग करेंगे तभी हम लक्ष्य हासिल कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि यह वायरस पूरे राज्य में आक्रामक रूप से फैल रहा है. यहां महाराष्ट्र और दिल्ली से भी बदत्तर स्थिति है.