यह हैं प्रोटीन बेस्‍ड फूड, जिन्हें आप कर सकते हैं अपनी डाइट में शामिल

Updated : Apr 17, 2021 17:22
|
Editorji News Desk

आमतौर पर, प्रोटीन दो अलग-अलग तरह के (Types of Protein) होते हैं: मट्ठा प्रोटीन और केसीन प्रोटीन. मट्ठा प्रोटीन में सभी ज़रूरी अमीनो एसिड होते हैं, जो मजबूत मांसपेशियों के निर्माण में ज़रूरी होते हैं. दूसरी ओर केसीन प्रोटीन को पचाने के लिए हमारी बॉडी ज़्यादा समय लेती है. प्रोटीन कई हेल्थ बेनिफिट्स देता हैं जैसे मांसपेशियों की ताकत देना, हड्डियां मजबूत होना, टिश्यू की मरम्मत, मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देना, हेल्दी इम्यून सिस्टम का निर्माण करना. इसलिए, हमारी डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन शामिल करना हमारे लिए महत्वपूर्ण हो जाता है. आपको बताते हैं कुछ ऐसे फ़ूड आइटम्स के बारे में जिनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है.
1. अंडा
प्रोटीन युक्‍त अंडा सबसे हेल्दी और पौष्टिक फ़ूड आइटम्स में से एक है. ये ज़रूरी विटामिन, मिनरल्स, हेल्‍दी फैट, आंखों की रक्षा करने वाले एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसलिए, हमें लगभग रोजाना हमारे आहार में अंडे शामिल करने चाहिए. आप उबले अंडे, आमलेट, तले हुए अंडे खा सकते हैं या इसे अपने शेक में मिला सकते हैं.

2. ग्रीक योगर्ट
आम डेयरी प्रोडक्‍ट ग्रीक योगर्ट काफी गाढ़ी दही होती है. यह काफी टेस्‍टी और पोषक तत्वों से भरपूर होती है. बाजार में यह आसानी से उपलब्ध है. आपको सादी दही की बजाए अपनी डाइट में ग्रीक योगर्ट शामिल करनी चाहिए. टेस्‍ट को बढ़ाने के लिए आप इसमें नमक, अखरोट या शहद मिला सकते हैं.

3. दूध
न केवल कैल्शियम, बल्कि दूध प्रोटीन से भी भरपूर होता है. दूध हाई क्वालिटी प्रोटीन का इम्पोर्टेन्ट सोर्स हो सकता है. इसके अलावा, एक गिलास दूध शाम के लिए परफेक्‍ट कहा जा सकता है, जो आपका पेट लम्‍बे समय तक भरा रखता है

4. नट्स और सीड्स
अखरोट, बादाम और पिस्ते जैसे कुछ ड्राई फ्रूट्स को शाम के स्नैक्स के लिए बेस्‍ट माना जा सकता है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो ये दिल की बीमारी का खतरा कम कर सकते हैं और आपके लिए एक आदर्श ब्रेकफास्‍ट भी हैं, लेकिन ड्राई फ्रूट्स और सीड्स में हाई कैलोरी होती हैं, इसलिए इसकी सीमित मात्रा ही लें..

5.चिकन
चिकन ब्रेस्‍ट एक आइडियल हाई-प्रोटीन डाइट ऑप्‍शन है, जिसे आसानी से आपकी डिश में शामिल किया जा सकता है, लेकिन आपको प्रोसेस्‍ड और पैक्‍ड चिकन खाने से बचना चाहिए. चिकन विटामिन बी का सोर्स भी है, जैसे कि नियासिन और विटामिन बी 6, जो कार्डियोवैस्कुलर बीमारी के खतरे को कम करने, डायबिटीज को कंट्रोल करने, ब्रेन हेल्‍थ को सपोर्ट करने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के लिए इम्पोर्टेन्ट हैं.

6. बादाम
बादाम एक हेल्‍दी स्‍नैक होते हैं जिसमें प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड और फाइबर होता है. बादाम कई स्वास्थ्य लाभ भी देता हैं जैसे कार्डियोवैस्कुलर बीमारी से आपके दिल की रक्षा करना, सूजन को कम करना, त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार और ब्‍लड शूगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करना. अपनी डाइट में बादाम को शामिल करने का एक और तरीका नट बटर है. बादाम का मक्खन घर पर बनाया जा सकता है.

7. ओट्स
आमतौर पर ब्रेकफास्‍ट के दौरान इसे खाया जाता है, ओट्स प्रोटीन का शानदार सोर्स हैं. ये कॉम्‍पलेक्‍स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं. आप ताजा फल और नट जैसे अलग अलग फ़ूड आइटम्स के साथ ओट्स खा सकते हैं.

diethealthprotein rich food

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी