मई के महीने में ये फिल्में और वेब सीरीज होंगी OTT पर रिलीज, देखें लिस्ट

Updated : May 05, 2021 20:10
|
Editorji News Desk

कोरोना की दूसरी लहर से बेकाबू होते हालात में एक बार फिर से सिनेमाघरों का रुख करना मुश्किल हो गया है. घरों में रह रहे लोगों के लिए मनोरंजन का एक बड़ा सहारा ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT) है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मई महीने में कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इनमें सलमान खान की 'राधे' से लेकर हम भी अकेले तुम भी अकेले तक शामिल हैं. आइये एक नजर डालते हैं कि मई महीने में कौन-सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं..

इस साल ईद पर 13 मई को सलमान खान की मच अवेटिड फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' सिनेमाघरों के साथ ही अब डिजिटल स्पेस पर भी रिलीज की जाएगी. राधे को ZEE5 पर और ZEE की 'पे पर व्यू' सर्विस ZEEPlex पर भी देख सकेंगे. इसके लिए फैंस को एक निश्चित रकम चुकानी होगी.

होस्ट और अभिनेता जावेद जाफरी 'लावा का ढावा शो' लेकर आ रहे हैं. ये एक तरह का का गेम शो है. इस शो में हम देखने वाले हैं कि सभी कंटेस्टंट को एक लावा से भरे कमरे में बंद कर दिया जाएगा. उससे निकलने और जीतने के लिए कंटेस्टेंट जद्दोजहद करते नजर आएंगे. ये शो 5 मई को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा.

निर्देशक कुणाल कोहली की आगामी पौराणिक वेब श्रृंखला 'रामयुग' भी मई में रिलीज होगी. 'रामयुग' भगवान राम की कहानी को बयान करती है. शो में दिगंथ मनचले, अक्षय डोगरा, ऐश्वर्या ओझा, कबीर दूहन सिंह, ममता वर्मा, टिस्का चोपड़ा, दलीप ताहिल और अनूप सोनी शामिल हैं. शो 6 मई को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगा.

अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन'(Sardar ka Grandson) 18 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी. फिल्म में अर्जुन कपूर अपनी दादी के पाकिस्तान स्थित घर को भारत लाने की जद्दोजहद करते दिखेंगे. इस फिल्म में डायरेक्टर काश्वी नायर ने दादी -पोते के बीच प्यार की कहानी दिखाने की कोशिश की है. फिल्म में अर्जुन के अलावा रकुलप्रीत सिंह, नीना गुप्ता, कंवलजीत सिंह, जॉन अब्राहम, अदिति राव हैदरी और कुमुद मिश्रा मुख्य किरदारों में नजर आएंगे.

डायरेक्टर इवान अय्यर नेटफ्लिक्स पर अपनी फिल्म 'माइलस्टोन' के साथ तैयार हैं. 'माइलस्टोन' एक माध्यम आयु वर्ग के ट्रक चालक गालिब की जिंदगी पर आधारित है. इस फिल्म में गालिब अपनी जिंदगी की कुछ दिक्कतों का सामना करते दिखेंगे. फिल्म में सुविंदर विक्की और लक्षवीर सरन मुख्य किरदार में नजर आएंगे. यह फिल्म 7 मई को रिलीज की जाएगी.

थिएटर में पहले ही रिलीज हो चुकी फिल्म वंडर वुमन 1984 को अब ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म रो हिंदी डब के बाद अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. Patty Jenkins कि डायरेक्ट की गई इस फिल्म ने क्रिटिक्स और दर्शकों को काफी प्रभावित किया था. . यह फिल्म 15 मई को हिंदी के अलावा, तमिल और तेलगु भाषा में रिलीज की जाएगी.

समलैंगिक समुदाय पर आधारित जरीन खान और अंशुमान झा स्टारर फिल्म हम भी अकेले तुम भी अकेले जल्द ही रिलीज होगी. फिल्म में जरीन एक चुलबुली लड़की के किरदार में हैं जिसकी ख्वाहिश है कि वो एक दिन रोड ट्रिप पर जाएं. अशुंमन झा के साथ वो रोड ट्रिप पर निकल जाती हैं. कहानी में ट्विस्ट ये है कि जरीन का किरदार लेस्बियन है जबकि अंशुमन झा का किरदार गे है. फिल्म 9 मई को Disney Plus Hotstar पर रिलीज होगी.

अल्मा मैटर्स: इनसाइड द आईआईटी ड्रीम (Alma Matters: Inside the IIT Dream)
ये फिल्म आईआईटी छात्र के कामकाज के बारे में है. इस डॉक्यूमेंट्री में बिस्वा कल्याण रथ लीड रोल में दिखाई देंगे. ये फिल्म 14 मई के दिन Netflix पर ही दस्तक देगी.

BolllywoodMilestoneOTTRadheSalman Khan

Recommended For You

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 4 July: भारत और अमेरिका की आजादी से जुड़ा है आज का महत्वपूर्ण दिन, विवेकानंद से भी है कनेक्शन

editorji | एडिटरजी स्पेशल

Hathras Stampede: हाथरस के सत्संग की तरह भगदड़ मचे तो कैसे बचाएं जान? ये टिप्स आएंगे काम

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 3 July: 'गरीबों के बैंक' से जुड़ा है आज का बेहद रोचक इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History: आज धरती के भगवान 'डॉक्टर्स' को सम्मानित करने का दिन, देखें इतिहास