ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्लेफ़ॉर्म स्टार्ज़ ने इसके डायरेक्ट-टू-कंज़्यूमर ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म 'लायन्सगेट प्ले' के इंडिया में लॉन्च की घोषणा की. वर्चुअल प्रेस कॉन्फ़्रेंस में लॉन्च की घोषणा करते हुए कंपनी ने कहा कि प्लेटफ़ॉर्म पर पहले से काफ़ी मशहूर हॉलीवुड कंटेंट है और आने वाले समय में इंडियन ओरिजनल कंटेंट भी मौजूद होगा. नेटफ़्लिक्स ने भी एक घोषणा में कहा है कि कंपनी 2021 में एशिया में ओरिजनल कंटेंट पर दोगुना ख़र्च करेगी.