नवी मुंबई के नेरुल लेक पर एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। भारी संख्या में फ्लेमिंगो पक्षी के यहां पहुंचने से नदी का रंग ही गुलाबी दिखाई देने लगा. मुंबई के लोगों के लिए ये नज़ारा किसी विज़ुअल ट्रीट से कम नहीं था. पक्षियों से गुलाबी हुई नदी की तस्वीर लोग अपने कैमरे में कैद कर रहे थे. हर साल मुंबई में दूर- दूर से माइग्रेंट पक्षी आते हैं. कुछ पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान और इजराइल से भी माइग्रेट करके भारत पहुंचते हैं. फ्लेमिंगो पक्षी की खासियत ये है कि वो आपस में लॉन्ग लास्टिंग और लॉयल फ्रेंडशिप रखने के लिए जाने जाते हैं.