बिहार की सियासत में सुशील मोदी और लालू परिवार की नोकझोंक का सिलसिला काफी पुराना है लेकिन इस बार सुशील मोदी चौतरफा घिर गए हैं. इस लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी इस नोंकझोंक में शामिल हो गई हैं. दरअसल बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा अपने सरकारी आवास को कोविड अस्पताल के मामले में बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी की दो बहनें भी एमबीबीएस डॉक्टर हैं उनसे सेवाएं क्यों नहीं ली जाएगी.
इसके जवाब में रोहिणी आचार्य ने लिखा, ''ई हाफ़ पैंट मोदी अपनी सृजन चोरनी/कान कटनी/चावल लुटनी बहन के जैसा समझा है तेजस्वी तेज की बहनों को? अब हमारे नाम पे राजनीति चमकाना चाहता है आज के बाद से मेरा या मेरी बहनों का नाम लिया ना तो मुंह थूर देंगे आकर! भाग यहां से राजस्थानी मेंढक. ई सुशील मोदी थेथर है सुधरेगा नहीं जब तक बिहार की बेटियों से थुरायगा नहीं.''
सुशील मोदी को खरी खोटी सुनाते हुए रोहिणी आचार्य ने कई ट्वीट किए हैं जिसपर आरजेडी नेता और समर्थक उनके समर्थन में आ गए हैं.