बिहार विधानसभा स्पीकर के चुनाव से पहले सूबे की राजनीति एक बार फिर तेज हो गई है. RJD सुप्रीमो लालू यादव पर आरोप है कि वे जेल में रहते हुए NDA के विधायकों को फोन लगा रहे हैं और उन्हें सरकार गिराने के लिए लालच दे रहे हैं. BJP नेता सुशील मोदी ने लालू यादव का एक कथित ऑडियो क्लिप जारी किया है. इस क्लिप में लालू यादव, बीजेपी विधायक ललन पासवान से बात कर रहे हैं. लालू यादव विधायक से बातकर पहले तो उन्हें बधाई देते हैं और फिर कहते हैं कि विधानसभा से ऐब्सन्ट हो जाओ. कह दो कि कोरोना हो गया है. हम इस सरकार को गिरा देंगे और फिर तुम्हारा ख्याल रखेंगे. तुम्हें मंत्री बना देंगे. वैसे editorji इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं कर रहा है.