हॉरर फिल्मों का निर्माण करने के लिए मशहूर 'रामसे बद्रर्स' (Ramsay Brothers) के 7 भाईयों में सबसे बड़े कुमार रामसे ( Kumar Ramsay) का निधन हो गया है. 85 साल के कुमार ने मुम्बई में अपने घर पर आखिरी सांस ली. कुमार के बेटे गोपाल रामसे ने बताया की नींद में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई. कुमार सात भाईयों में सबसे बड़े थे.
रामसे ब्रदर्स ने 70 से 90 के दशक में बहुत सी हॉरर फिल्में बनाई हैं. इसमें 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'खोज' भी शामिल है. जिसमें अभिनेता ऋषि कपूर और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में थे. इसके अलावा उन्होंने पुराना मंदिर (1984) और साया (1989) जैसी फिल्में भी बनाई हैं. देश का पहला हॉरर शो 'द ज़ी हॉरर शो' भी रामसे ब्रदर्स ने ही बनाया था.