Krishna Janmashtami 2021: भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की धूम कश्मीर से कन्याकुमारी तक देखने को मिली. मथुरा में कृष्णोत्सव पर सजी भगवान कान्हा की नगरी का नजारा तो हर किसी की आंखों को मोहने वाला था.
जन्माष्टमी के मौके पर हर आम और खास खुद को कृष्ण रंग में रंगने से रोक नहीं पाया. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान की जन्मस्थली मथुरा पहुंचे और नंदलाल की पूजा में शामिल हुए.
तो वहीं पंजाब में कांग्रेस के नए 'कैप्टन' यानी नवजोत सिंह सिद्धू लड्डू गोपाल को झूला झुलाते देखे गए.
कृष्ण जन्माष्टमी की धूम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिली.
इसी तरह मध्य प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, समेत देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ जन्माष्टमी का सेलिब्रेशन हुआ.
ये भी पढ़ें: Delhi School Reopen: राजधानी में 1 सितंबर से खुल रहे हैं स्कूल ,क्या हैं गाइडलाइंस...आइये जानें