मशहूर हिंदी वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' के दूसरे सीजन यानी 'कोटा फैक्ट्री 2' का टीजर (Kota Factory 2 Teaser) रिलीज हो गया है. इंजीनियरिंग में एडमिशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स की जिंदगी, उनकी परेशानियों, उनकी चिंताओं, उनके सपनों और उसके पीछे की मेहनत को बयान करने वाले इस शो देखकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं. साल 2019 में इस शो का पहला सीजन स्ट्रीम हुआ था जिसमें जीतू भैया (Jeetu Bhaiyya) यानी ऐक्टर जीतेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) ने इस शो से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस बार भी वो टीजर में नजर आ रहे हैं.
1 मिनट 23 सेकेंड के टीजर वीडियो में वैभव की चिंता को दिखाया गया है. 'कोटा फैक्ट्री 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफिलिक्स (Netflix) पर 24 सितंबर से स्ट्रीम होगा.
ये भी पढ़ें : Janmashtami: अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं