शनिवार रात कोलकाता में बीजेपी ऑफिस (BJP Office) के सामने से 51 क्रूड बम मिलने से हड़कंप मच गया. ये बम फल की कोटरी में लपेट कर रखे गए थे. जानकारी के अनुसार कोलकाता में बीजेपी के हेस्टिंग्स पार्टी ऑफिस से महज 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे रखे हुए मिले. हालांकि इन्हें किसने रखा है और इन्हें यहां रखे जाने के पीछे क्या मकसद है, इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. वहीं कोलकाता पुलिस(Kolkata Police) इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और आस- पास के सीसीटीवी कैमरो को खंगाल रही है.
वहीं ये भी बताया जा रहा है कि जो ये बम मिले हैं, वो इन इलाकों में बहुत ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं.