रिकवरी के बाद Work from home कर रहे हैं रिज्यूम तो इन बातों का रखें ध्यान

Updated : Jun 20, 2021 13:24
|
Editorji News Desk

कोविड 19 की दूसरी लहर ने लगभग हर किसी की ज़िन्दगी पर असर डाला है. कोई कोरोना महामारी का शिकार हुआ तो कोई इस दौरान घर पर बंद रहने की वजह से कई मानसिक परेशानियों से गुजर रहा है. बीमारी की गंभीरता को देखते हुए ज़्यादातर ऑफिसेस अपने एम्प्लाइज से वर्क फ्रॉम होम ही करवा रहे हैं. लेकिन इसकी वजह से भी लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अगर आप अभी अभी कोरोना से रिकवर हुए हैं और वापस से वर्क फ्रॉम होम रिज्यूम कर रहे हैं तो आपको कुछ सावधानियां बरतते हुए काम शुरू करना चाहिए.

1. वर्क फ्रॉम होम के दौरान लाइफ थोड़ी अस्त व्यस्त हो जाती है. लेकिन भले ही आप घर से काम कर रहे हैं आपको वर्क और लाइफ के बीच का बैलेंस बना के चलना होगा. 

2. कोविड 19 से रिकवर होने के बाद अपनी फिजिकल और मेन्टल हेल्थ को प्राथमिकता दें. ज़रूरत से ज़्यादा वर्क प्रेशर और स्ट्रेस से बचने की कोशिश करें. इसके लिए आप योग, प्राणायाम, ब्रीथिंग एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

3. अपने काम के बीच में थोड़े थोड़े समय का ब्रेक लेते रहें और इसके लिए आप एक टाइम टेबल बना सकते हैं. अपनी डेली एक्टिविटीज के लिए टाइम फिक्स कर सकते हैं. उदहारण के लिए अगर आप लगातार 25 से 30 मिनट काम कर रहे हैं तो उसके बाद एक ब्रेक लें. इस ब्रेक में गैजेट्स से दूर रहें.  फैमिली के साथ बैठें या किसी और रिलैक्सिंग एक्टिविटी में खुद को इंडल्ज करें.

4. अपनी प्रेसक्राइब्ड मेडिसिन्स को टाइम पर लेते रहें. काम में इतना मत इंडल्ज (INVOLVE) हो जाइये कि आपको अपनी दवाइयों का समय याद ना रहे. आपकी मेडिसिन की कोई भी डोज़ मिस ना हो इसके लिए आप अपने फ़ोन में रिमाइंडर सेट कर सकते हैं. ताकि काम के प्रेशर में आप दवाईयां खाना ना भूलें. 

5. अपने दिन भर के कामों की एक प्रायोरिटी लिस्ट बना लीजिये. जैसे आपने आज दिन भर में पूरे करने के लिए 10 कामों की एक लिस्ट बनाई. जिसमें हर काम को उसकी प्रायोरिटी के हिसाब से करते जाइये. इससे आपका कोई काम छूटेगा भी नहीं और आप परेशान भी नहीं होंगे. 

6. अपने वर्कस्पेस को क्लीन और मैनेज्ड रखिये. बहुत ज़्यादा भरा और फैला हुआ स्पेस आपको डिस्ट्रैक्ट कर सकता है. अपने वर्क स्पेस पर आंखों और दिमाग को सुकून देने वाली चीज़ें रखिये. आप चाहे तो अपनी पसंदीदा चीज़ों से अपने डेस्क को सजा सकते हैं.

कोरोना वाइरस से रिकवरी के दौरान बहुत ज़रूरी है अपनी फिजिकल और मेन्टल हेल्थ का ध्यान रखना. ऐसा करने से लॉन्ग टर्म हेल्थ कॉम्प्लीकेशंस से बचा जा सकता है. 

 

 

 

 

  

work life balanceCovidCovid 19Work from home

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी