कीवी फल (Kiwifruit) खाने में ना केवल टेस्टी बल्कि सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है. कीवी का जूस पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. कीवी में विटामिन सी, ई, के, पोटैशियम, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो कि बीमारियों से बचाव करता है.
चलिए जानते हैं कीवी जूस पीने के फायदे और जूस बनाने का तरीका-
4 कीवी
2 चम्मच चीनी
2 कप पानी
स्वाद अनुसार नमक
सबसे पहले कीवी को धोकर अच्छे से छील लें. इसे काटकर चीनी और पानी के साथ ब्लेंडर में ब्लेंड करें. इसके बाद इसे छान लें. तैयार जूस को गिलास में डालें. इस जूस में नमक डालकर सर्व करें.
1. कीवी का जूस पीने से ब्लड प्लेटलेट्स (Blood Platelets) बढ़ने में मदद मिलती है. कीवी का जूस इम्यूनिटी बूस्टर होता है जो कि कोरोना से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है
2. कीवी में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है जो कि शरीर को कोरोना और अन्य बीमारियो से बचाव करने में मदद कर सकता है.
3. कीवी का जूस पीने से कब्ज से राहत मिलती है. जिन लोगों को कब्ज की परेशानी रहती है. वह अपनी डाइट में कीवी के जूस को शामिल करें. कीवी में मौजूद पोषक तत्व और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
4. कीवी में मौजूद विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, फोलेट, पोटेशियम आदि शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं.
5. ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की समस्या से परेशान हैं तो कीवी के जूस का सेवन करें. कीवी के जूस में मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है. ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें | इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नाश्ते में शामिल करें ये फ़ूड आइटम्स