Kim Jong Un Weight Loss: दुनियाभर की मीडिया में बने रहने वाले नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन एक बार फिर लाइमलाइट में हैं. हालांकि इस बार चर्चा उनकी मौत की खबर या फिर रहस्यमयी बीमारी की नहीं बल्कि उनके वजन की हो रही है.
खबरों के मुताबिक किम जोंग ने 20 किलो तक वेट लूज किया है. एक मिलिट्री परेड के दौरान सामने आए किम जोंग पूरी तरह फिट और मेंटेन नजर आए.
किम का ये नया लुक सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है. उनके हेयर कट को लेकर चर्चा है कि अपने दादा जी को श्रद्धांजलि देने के लिए किम ने उन्ही की तरह हेयर कट करवाया है. जो उनपर सूट भी कर रहा है.
ये भी पढ़ें: Afghanistan govt: अफगान के नए PM का ऐलान- वतन लौट आएं बाहर गए लोग, सुरक्षा देंगे