Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat: जहां एक तरफ किसानों ने एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाई तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने किसान आंदोलन की तुलना शाहीन बाग से कर दी. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने इतवार को कानपुर में कहा कि किसान आंदोलन में किसान नहीं बल्कि सपा बसपा कांग्रेस के लोग हैं और जैसे शाहीन बाग में आंदोलन टांय-टांय फिस्स हुआ था, वैसा ही हाल इस किसान आंदोलन का भी होगा. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में ये स्पष्ट हो जाएगा कि जनता किसके साथ है.
वहीं मुजफ्फरनगर से सांसद संजीव बालियान (Sanjeev Baliyan) ने कहा कि अगर किसान मोर्चा चुनावी मैदान में उतरना चाहता है तो उसका स्वागत है. हम लोकतांत्रिक तरीके से उनके हर सवाल का जवाब देंगे.
ये भी पढ़ें: Muzaffarnagar Mahapanchayat: किसानों ने भरी हुंकार, टिकैत बोले- हमें किसान ही नहीं, संविधान की भी चिंता