दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को गुजरात की सभी विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की. निकाय चुनाव के नतीजों से उत्साहित आम आदमी पार्टी की कोशिश राज्य में एक विकल्प बनने की है. प्रदेश में कांग्रेस अलग अलग कारणों से हाशिए पर है और खबरें ऐसी भी हैं कि पार्टी के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल भी पाला बदल झाड़ू थाम सकते हैं.
सोमवार को अहमदाबाद के वल्लभ भवन में केजरीवाल ने कहा कि कोरोना काल के दौरान बीते एक साल से गुजरात को अनाथ की तरह ट्रीट किया गया है. इसके साथ ही केजरीवाल ने गुजरात में बेरोजगारी, स्कूलों और कॉलेजों में एडमिशन और किसानों की आत्महत्या जैसे मुद्दे भी उठाए. केजरीवाल बोले कि सरदार पटेल ने देश को एक किया लेकिन कांग्रेस और बीजेपी ने पिछले 70 साल के दौरान गुजरात में कुछ नहीं किया और सब जानते हैं कि यहां कांग्रेस, बीजेपी की जेब में है.