बैंकॉक से 18 टैंकर और फ्रांस से 21 ऑक्सीजन प्लांट मंगाएगी केजरीवाल सरकार

Updated : Apr 27, 2021 14:48
|
ANI

दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी (Lack of oxygen) को लेकर मचे कोहराम के बीच केजरीवाल सरकार (Kejriwal government) ने बड़े फैसले लिए हैं. दिल्ली सरकार ने बैकॉक से 18 टैंकर और फ्रांस से 21 ऑक्सीजन प्लांट आयात करने का फैसला लिया है. खुद CM केजरीवाल ने इसका ऐलान किया. उन्होंने बताया कि फ्रांस से हम ऑक्सीजन के 21 प्लांट (21 plants of oxygen)आयात कर रहे हैं, ये रेडी टू यूज प्लांट हैं. इनको अलग-अलग अस्पतालों में लगा देंगे, जिससे उन अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी दूर हो जाएगी.
इसके अलावा ऑक्सीजन टैंकर मंगाने के लिए केंद्र सरकार से एयर फोर्स के विमान देने की गुजारिश की भी गई है. इसके साथ CM ने ये भी बताया कि जीटीबी हॉस्पिटल (GTB Hospital) के सामने रामलीला मैदान है और दिल्ली के मेन रामलीला ग्राउंड में 500 -500 बेड के ICU बेड के अस्पताल बनाए जा रहे हैं. ये अस्पताल 10 मई तक तैयार हो जाएंगे. केजरीवाल के मुताबिक केन्द्र और दिल्ली सरकार की टीम मिलकर सारी समस्याएं सुलझा रही है. अगले एक दो दिन में स्थिति ठीक हो जाएगी.

COVID 19KejriwalOxygen

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या