जम्मू कश्मीर के (J-K All Party Meet with PM) नेताओं के साथ पीएम की बैठक के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी जैसे दलों ने पूर्ण (Complete Statehood) राज्य के दर्जे की बहाली और धारा 370 जैसे मुद्दे उठाए, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने साफ कहा कि जो कुछ 5 अगस्त 2019 को हुआ, वो उसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं. हालांकि उमर ने बताया कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने दोनों ने ये भरोसा दिलाया कि चुनाव और पूर्ण राज्य की बहाली पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा.
वहीं PDP सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती ने बैठक के बाद बताया कि आर्टिकल 370 बहाल करने के लिए कश्मीरियों का संघर्ष जारी रहेगा, महबूबा ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को जिस तरह आर्टिकल 370 जम्मू कश्मीर से हटाया गया, उसे लेकर कश्मीरियों में गुस्सा और गम है.महबूबा ने कहा कि आर्टिकल 370 हमें पाकिस्तान से नहीं, बल्कि अपने देश से मिला था. पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल ने दिया था.