भारत ने रविवार को इस्लामिक सहयोग संगठन यानी OIC पर जोरदार हमला बोला. OIC के प्रस्ताव में जम्मू-कश्मीर के जिक्र पर भारत ने नाराजगी जाहिर की है. भारत ने इसे अनुचित करार देते हुए OIC को देश के आंतरिक मसलों में दखल ना देने की सलाह दी है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि OIC में पास किए गए प्रस्ताव में भारत का संदर्भ तथ्यात्मक रूप से गलत, अकारण और अनुचित है. भारत ने OIC को भविष्य में ऐसे मसलों से बचने की सलाह भी दी है. बता दें OIC की विदेश मंत्रियों की परिषद के 47वें सत्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत की नीतियों का जिक्र किया गया था.