कर्नाटक में बीजेपी सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने विवादित बयान दिया है. ईश्वरप्पा ने कहा है वो चुनाव लड़ने के लिए हिंदुओं में से किसी को भी टिकट देंगे चाहे वो लिंगायत हों, कुरुबा हो, वोक्कालिगा हो या फिर ब्राह्मण हो लेकिन किसी भी मुसलमान को टिकट नहीं देंगे. बता दें कि कर्नाटक की बेलागावी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं. इसी के चलते ईश्वरप्पा मीडिया से बात कर रहे थे. ईश्वरप्पा के मुताबिक ये सीट हिंदुत्व का गढ़ रहा है और यहां से ऐसे ही किसी नेता को टिकट मिलेगी जो हिंदुत्व को प्रबल समर्थक हो.