कोरोनावायरस का कहर देखते हुए कर्नाटक ने 14 दिन और गोवा ने 15 दिन के कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है. कर्नाटक में 10 की सुबह 6 बजे से 24 मई की सुबह 6 बजे तक पूर्ण तालाबंदी की जाएगी. इस दौरान सभी होटल, पब और बार बंद रहेंगे. सीएम येदियुरप्पा ने कहा है कि लॉकडाउन अस्थायी है और राज्य के मजदूरों से कहा है कि वो अपने घरों की तरफ न लौटें. वहीं पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं. वहीं गोवा की सरकार ने 9 मई से 23 मई तक के लिए पूरे राज्य में कर्फ्यू की घोषणा की है. इस दौरान जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी. किराने की दुकाने सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगी और रेंस्टॉरेंट में बैठकर खाना मना है.