कंगना रनौत मनाली में एक रेस्टोरेंट खोलने जा रही हैं. जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को दी है. फिल्मों में नाम कमा रहीं कंगना जल्द ही मनाली में रेस्टोरेंट खोलने का सपना पूरा करने जा रही हैं. कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मेरा नया वेंचर, मेरा सपना आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं, जो हमें और करीब लाएगा. फिल्मों के अलावा मेरा दूसरा पैशन फूड है और फूड एंड बेवरेज इंडस्ट्री में मैं अपना कदम रखने जा रही हूं. मनाली में मेरा पहला कैफे और रेस्ट्रॉन्ट. मेरी टीम के लिए धन्यवाद.'