'अभी तो सिर्फ पंख फैलाए हैं, उड़ान भरना अभी बाकी है' जैसे डायलॉग्स से भरपूर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) स्टारर फिल्म 'थलाइवी' (Thalaivi) का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. फिल्म में तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता (J. Jayalalithaa) का किरदार निभाने वाली कंगना ने इसके ट्रेलर रिलीज़ के लिए अपने बर्थडे का मौका चुना. लॉन्च होने से पहले ही इससे जुड़ा एक हैश टैग ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था जो कि अभी भी ट्रेंड में बना हुआ है.
फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है. कंगना की इस फिल्म में जयललिता के एक्टिंग की दुनिया से सीएम की कुर्सी तक के सफर को दिखाया जाएगा. फिल्म की रिलीज़ डेट 23 अप्रैल है. बता दें कि सोमवार को हुए 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा के दौरान कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. ऐसे में इस ट्रेलर लॉन्च के साथ उनके लिए ये हफ्ता सोने पर सुहागा साबित हो रहा है.