बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने मंगलावर को अपना 34वां जन्मदिन मनाया. जन्मदिन के मौके पर कंगना की फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर रिलीज हुआ वहीं फैंस को एक और खास तोहफा मिला. इस ख़ास मौके पर कंगना की आने वाली फिल्म 'तेजस' से उनका नया लुक शेयर किया गया है, जिसमें कंगना एयरफोर्स ऑफिसर बनी नजर आ रही हैं. एनालिस्ट तरण आदर्श ने कंगना का लुक शेयर किया. फिल्म को सर्वेश मेवाड़ डायरेक्ट कर रहे हैं. कंगना के इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.