पाकिस्तान के क्रिकेटर कामरान अकमल (Kamran Akmal) को एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोल (Troll) किया जा रहा है, वजह हैं उनकी अंग्रेजी. दरअसल, कामरान अकमल ने 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की बधाई दी. इस पाक खिलाड़ी ने स्वतंत्रता की बधाई अंग्रेजी (English) में दी, जहां उन्होनें एक शब्द में गलती कर दी और इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ रहा है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर हैप्पी इंडिपेंडेंस डे लिखा, लेकिन इंडिपेंडेंस की स्पेलिंग में Den नहीं लगाया.
उनकी इसी गलती का यूजर्स अब जमकर मजाक बना रहे हैं. बता दें कि सिर्फ कामरान अकमल नहीं, इससे पहले उनके भाई उमर अकमल का भी अंग्रेजी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ता रहा है.