श्रीलंका में भव्य सीता मंदिर बनवाएगी कमलनाथ सरकार, फंड इसी साल देंगे

Updated : Jan 28, 2020 10:00
|
Editorji News Desk

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ श्रीलंका में सीता माता का मंदिर बनवाएंगे. सोमवार को कमलनाथ ने श्रीलंका से आए बौद्ध धर्म के लौगों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की जिसके बाद ये फैसला किया गया है. कमलनाथ ने कहा है कि श्रीलंका में सीता माता के मंदिर के साथ ही मध्यप्रदेश के सांची में अंतरार्ष्ट्रीय स्तर का बौद्ध संग्रहालय, अध्ययन और प्रशिक्षण केन्द्र बनाया जाएगा. सीएम कमलनाथ ने कहा है कि इस बाबत मध्यप्रदेश और श्रीलंका के अधिकारियों की एक समिति बनाई जाएगी साथ ही इसी साल मंदिर के लिए सरकार की तरफ से फंड दिया जाएगा. 

 

कमलनाथमध्य प्रदेशMadhya Pradeshश्रीलंकाKamal Nathsri lankaसीता मंदिर

Recommended For You