Kalyan Singh की हालत और बिगड़ी, ऑक्सीजन लेवल स्थिर ना होने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया

Updated : Jul 21, 2021 14:21
|
ANI

Kalyan Singh की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. लखनऊ (Lucknow) में भर्ती कल्याण सिंह को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है और उनका ऑक्सीजन लेवल (Oxygen Level) स्थिर नहीं है. सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मंगलवार को भी उन्हें ऑक्सीजन दी गई थी. संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस यानी SGPGI की तरफ से आज जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन में उनकी स्वास्थ्य स्थिति बेहद नाजुक बताई गई है.

अस्पताल के आला डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और सेहत से जुड़े तमाम पहलुओं पर फोकस किया जा रहा है. आपको बता दें कि तीन जुलाई को कल्याण सिंह को दिल का हल्का दौरा पड़ा था जिसके बाद चार जुलाई को उन्हें संक्रमण और नीम बेहोशी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया और तभी से उनका इलाज जारी है.

OxygenUPKalyan Singh

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या