एक तरफ जनता कोरोना संक्रमण (Corona virus) से परेशान और बेहाल है, दूसरी तरफ तेलंगाना सरकार (Telangana Government) अपने अधिकारियों पर मेहरबान है. तेलंगाना में IAS अधिकारियों को लग्जरी गाड़िया (Luxury car) खरदीकर देने के लिए TRS सरकार की आलोचनी हो रही है. अपर कलेक्टरों को देने के लिए 32 नए लग्जरी कार रविवार को प्रगति भवन पहुंची. एक कार की कीमत लगभग 25 लाख रुपए है. खबर है कि 32 लग्जरी गाड़ियां खरीदने के लिए 11 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं.
विपक्ष के नेताओं ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान इस पैसे का इस्तेमाल बेड का विस्तार करने या गरीबों का मुफ्त इलाज के लिए करना चाहिए था. BJP का कहना है कि राज्य के मुख्यमंत्री महामारी के बीच सार्वजनिक धन की भारी बर्बादी कर रहे हैं.