बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी ऑनस्क्रीन 'वाइफ' बनने वालीं कियारा आडवाणी को अनिल कपूर का आशीर्वाद मिल गया है. दरअसल वरुण ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' से अपना और कियारा का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया. इन तस्वीरों में दोनों स्टार्स को ब्ल्यू कलर के आउटफिट में ट्विन करते देखा जा सकता है.
जब वरुण की इस फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले अनिल ने इस हैप्पिली मैरिड ऑनस्क्रीन कपल की तस्वीर देखी तो आशीर्वाद देते हुए लिखा... 'जुग जुग जियो'