Johnson and Johnson: अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज़ वैक्सीन को भारत में इमरजेंसी यूज़ (Emergency Use) की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है, अब कंपनी ने भारत में टीनएजर्स पर वैक्सीन के ट्रायल के लिए मंजूरी मांगी है. कंपनी ने 12-17 साल की उम्र के बच्चों पर अपनी कोरोना सिंगल शॉट वैक्सीन की स्टडी के लिए, सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइज़ेशन को एक एप्लीकेशन भेजा है. कंपनी इस एज ग्रुप के बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल करना चाहती है.
कंपनी का कहना है कि तीसरे दौर के ट्रायल का डेटा बताता है कि सिंगल डोज़ वैक्सीन गंभीर बीमारी को रोकने में 85 फीसदी तक कारगर है . बता दें कि भारत बायोटेक की कोवैक्सीन भी बच्चों पर ट्रायल कर रही है, दिल्ली एम्स में 6-12 साल की उम्र के बच्चों को कोवैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा चुकी है, साथ ही जाइडस कैडिला ने भी 12-18 के एजग्रुप के लिए अपने टीके का क्लीनिकल ट्रायल खत्म कर लिया है और इसके भी जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद है. वहीं डॉ रणदीप गुलेरिया पहले ही कह चुके हैं कि अगर भारत में फाइज़र बायोनटेक के टीके को हरी झंडी मिलती है तो बच्चों के लिए वो भी एक विकल्प हो सकता है.
Twitter Dish बनाने वाले नेता को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता, कहा- खराब की पार्टी की छवि