अमेरिका में सत्ता हस्तांतरण के साथ ही जो बाइडेन ट्रंप प्रशासन के लिए गए कई फैसलों को पलट देंगे. वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक सबसे पहले जो बाइडेन ट्रंप प्रशासन द्वारा पैरिस क्लाइमेट अकॉर्ड से बाहर होने के फैसले को रद्द कर फिर से समझौते में शामिल होंगे. विश्व स्वास्थ्य संगठन में अमेरिका की फिर से वापसी होगी और कई मुस्लिम बहुल देशों पर लगे इमिग्रेशन के प्रतिबंधों को हटाया जाएगा. बाइडेन के करीबियों का दावा है कि उन्होंने ऐसे ही वादे किए थे. बता दें कि जो बाइडेन 20 जनवरी 2021 को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे.