बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान पर सेक्शुअल हरैसमेंट का गंभीर आरोप लगा है. ये आरोप दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की बहन करिश्मा ने लगाया है. BBC ने बॉलीवुड जिया पर बेस्ड एक टीवी प्रोग्राम रिलीज किया जिसे सिर्फ यूनाइटेड किंगडम में रिलीज किया गया है. सीरीज के एक एपिसोड में जिया की बहन करिश्मा ने साजिद पर गंभीर आरोप लगाए हैं. करिश्मा ने कहा कि एक बार रिहर्सल के दौरान जब जिया स्क्रिप्ट पढ़ रही थीं तब साजिद ने उनसे टॉप उतार के स्क्रिप्ट पढ़ने को कहा था. तब जिया को समझ नहीं आया कि ऐसे में क्या करना है. करिश्मा के मुताबिक जिया घर आकर रोने लगीं. मामला 'हाउसफुल' फिल्म की शूटिंग के दौरान का है. बता दें कि साल 2013 में जिया खान ने सुसाइड कर लिया था.