PM केयर फंड से झारखंड को मिले 45 वेंटिलेटर खराब, डॉक्टरों ने मोदी के सामने उठाया मुद्दा

Updated : May 19, 2021 18:31
|
Editorji News Desk

पंजाब और राजस्थान के बाद अब झारखंड ने भी पीएम केयर फंड के मार्फ़त मिले खराब वेंटिलेटर्स के मुद्दे को उठाया है. राज्य के डॉक्टरों ने मसला खुद पीएम के सामने उठाया. दरअसल कोरोना से बने हालातों की समीक्षा को लेकर पीएम खुद देश भर के डॉक्टरों से वर्चुअली बैठक कर रहे थे. इसी के दौरान झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के क्रिटिकल केयर यूनिट के प्रमुख डॉ. प्रदीप भट्टाचार्य ने खराब वेंटिलेटर्स का मुद्दा उठाया. डॉक्टर भट्टाचार्य के मुताबिक उन्हें PM Cares Fund से 100 ऑक्सिजन कंसंट्रेटर और 104 वेंटिलेटर दिए गए थे. लेकिन इन 104 वेंटिलेटर में से 45 काम ही नहीं करते. उन्होंने पीएम को सुझाव दिया कि हमें अधिक मात्रा पर जाने की बजाय अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पादों का लक्ष्य रखना चाहिए.

 

corona virusPM ModiPM Cares FundJharkhandVentilator

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या