भले ही उनकी फिल्म की शूटिंग रोक दी गई हो लेकिन जह्नावी कपूर की लाइफ में मस्ती की कोई कमी नहीं. ऐसी ही मस्ती करते हुए उन्होंने इंस्टा पर दो स्टोरीज़ पोस्ट की हैं. इनमें वो क्रिकेट का आनंद उठाती नज़र आ रही हैं. खास बात ये है कि डाले जा रहे बॉल्स पर जह्नावी ठीक-ठाक शॉट्स भी लगा ले रही हैं. वहीं, खेल का आनंद लेने के लिए उन्होंने स्पोर्ट्स वियर की जहग सूट पहना है जिसमें वो काफी कंफर्टेबल हैं. बता दें कि पंजाब में चल रही उनकी फिल्म "Good Luck Jerry" की शूटिंग किसानों ने एक बार फिर से रोक दी है.