BCCI सचिव जय शाह को एशियन क्रिकेट काउंसिल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. BCCI ने शनिवार को सर्वसम्मति से जय शाह को ACC का अध्यक्ष चुना. जय शाह से पहले नजमुल हसन एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष थे. बता दें कि एशिया कप टूर्नामेंट के आयोजन की जिम्मेदारी ACC की ही होती है.