J&K: नए भूमि कानून के खिलाफ PDP का प्रोटेस्ट, हिरासत में महबूबा मुफ्ती

Updated : Oct 30, 2020 15:18
|
Editorji News Desk

जम्मू-कश्मीर में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर बनाए गए नए नियमों से संबंधित नोटिफिकेशन पर सियासी उबाल जारी है. केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ PDP कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल होने जा रहीं राज्य की पूर्व CM और PDP चीफ महबूबा मुफ्ती समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार के एक्शन को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि श्रीनगर में PDP के ऑफिस को जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है. कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि वो लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे. आपकी नजर में क्या यही 'सामान्य' हालात हैं जो आप पूरी दुनिया को दिखा रहे हैं.

पुलिसहिरासतश्रीनगर पुलिसpoliceDetainedमहबूबा मुफ्तीजम्म-कश्मीरJKMehbooba Muftiश्रीनगरJammu & KashmirPDPprotest

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या