जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 और 35ए खत्म किए जाने के बाद सूबे में पहली बार हुए DDC चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित हो गए. नतीजों में 7 पार्टियों का गुपकार गठबंधन सबसे बड़ा दल बना है. जबकि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी है. जम्मू-कश्मीर की 280 सीटों के जिला विकास परिषद सदस्य के चुनाव में स्थानीय पार्टियों के गुपकार गठबंधन को 112 सीटें मिली हैं. इसमें नेशलन कॉन्फ्रेस को 67, PDP को 27 सीटें हासिल हुईं. जबकि बीजेपी 74 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी को 12 सीटों पर जीत मिली है. कांग्रेस 26 सीटें जीतकर तीसरे नंबर पर है, जबकि निर्दलीय आश्चर्यजनक रूप से 49 सीटें जीतने में कामयाब रहे हैं.