इज़राइली सेना प्रमुख (Israeli Army Chief) ने गाज़ा में मीडिया की इमारत पर हुए हमले (Attack on Media Tower in Gaza) को सही ठहराया है, और कहा है कि उन्हें इसका रत्ती भर अफसोस नहीं है. लेफ्टिनेंट जनरल अवीव कोशावी (Lt Gen Aviv Koshavi) ने पिछले हफ्ते एक लेख में लिखा कि - इमारत को गिराना जायज था और उन्हें इसका रत्ती भर अफसोस नहीं है, जरूरत पड़ती तो वो वहां फिर हमला करते. हालांकि इज़राइल के रक्षा मंत्री (Israel's Defence Minister ) ने इससे खुद को अलग कर लिया है और कहा है कि वो तो बस माहौल को समझाना चाह रहे थे.
आपको बताा दें कि इज़राइल ने पिछले महीने गाज़ा पर हवाई हमले के दौरान 15 मई को मीडिया दफ्तरों वाली एक इमारत को हमला कर गिरा दिया था. इसमें एपी और अल जज़ीरा समेत कई विदेशी मीडिया का दफ्तर था. इस हमले की काफी आलोचना हुई थी, व्हाइट हाउस (White House) ने भी कहा था कि उसने इज़राइल से साफ तौर पर कहा है कि सभी पत्रकारों और स्वतंत्र मीडिया की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी अहम जिम्मेदारी है.