हमास के नेताओं के दावों के बीच इजराइल ने दो टूक कहा है कि वो इस बार बीमारी से मुक्ति चाहता है, केवल मरहम पट्टी नहीं. दरअसल, हमास के नेताओं ने एक दिन पहले ही दावा किया था कि अगले 24 घंटे में इजरायल के साथ सीजफायर समझौते (Ceasefire) का ऐलान हो सकता है लेकिन इजराइल की बातों से साफ है कि वो इस वक्त किसी समझौते के मूड में नहीं है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) की शांति अपील को भी इजराइल ने धता बता दिया है. अमेरिका में इजराइली राजदूत गिलैड अर्दान ने कहा कि 'ये युद्ध इजरायल और फिलिस्तीन के बीच नहीं बल्कि इजराइल और आतंकी संगठन हमास के बीच है.