वेस्टइंडीज़ के विकेटकीपर बल्लेबाज जहमर हैमिल्टन का विकेट लेते ही इशांत शर्मा... एशिया के बाहर टेस्ट क्रिकेट में सबसे कामयाब भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने कपिलदेव को पीछे छोड़ा है. कपिलदेव ने 45 टेस्ट में 155 विकेट लिए थे. जबकि, इशांत ने 46 टेस्ट में 156 चटकाए हैं. कमाल की बात ये है कि इशांत ने इस बड़ी कामयाबी को अपने 31वें बर्थडे से ठीक एक दिन पहले हासिल किया है.