भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women's cricket team) के लिए अच्छी खबर है. BCCI ने बताया है कि महिला क्रिकेट टीम इसी साल ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट मैच (Day night test match) खेलेगी. खुद BCCI के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर इसका ऐलान किया है.जय शाह ने बताया कि इतिहास में पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी. उन्होंने कहा कि BCCI ने महिला क्रिकेट की तरफ अपनी कमिटमेंट को आगे बढ़ाया है. बता दें कि भारतीय महिला टीम अभी फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर (On a tour of england) जा रही है। जहां उसे एक टेस्ट मैच खेलना है। पिछले सात साल में यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला टेस्ट मैच होगा.