Delhi Unlock: दिल्ली में कोविड के कई नियमों में ढील, कई राज्यों में आज से खुल गए स्कूल-कॉलेज

Updated : Jul 26, 2021 09:14
|
Editorji News Desk

Delhi Unlock News: भारत में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ते ही अब पाबंदियों में छूट मिलने लगी है. सोमवार से दिल्ली में सिनेमाघर 50% क्षमता के साथ फिर से खुल गए.

इसके अलावा (Delhi Metro) मेट्रो और DTC की बसें 100 फीसदी क्षमता के साथ चल रही हैं. हालांकि मेट्रो के अंदर खड़े होकर यात्रा करना प्रतिबंधित रहेगा. शादियों (Marriage) में भी आने वाले मेहमानों की संख्या को 50 से बढ़ाकर 100 कर दिया गया है.

रेस्तरां को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत तक की अनुमति है. स्टेडियम या खेल परिसरों को दर्शकों के बिना खोलने की अनुमति दी जाएगी, बशर्ते कि एसओपी का कड़ाई से अनुपालन हो.

वहीं मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, पंजाब और कर्नाटक सहित कुछ राज्यों में स्कूल तथा कॉलेज भी खुल गए. सभी राज्यों के अपने अलग-अलग नियम हैं. कोरोना नियमों का पालन कराना स्कूल प्रबंधकों की ही जिम्मेदारी होगी.

स्कूलों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सैनिटाइजेशन करवा दी है और गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ हाथों को सैनिटाइज करवाया जाएगा. बच्चों को स्कूल भेजना या न भेजना पैरेंट्स पर निर्भर करेगा.

यह भी पढ़ें: Delta-3 वेरिएंट ने अमेरिका में बढ़ाई चिंता, इसको लेकर भारत में भी अलर्ट जारी

UnlockDelhi UnlockIndia

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?