भारत और पाकिस्तान (India & Pakistan) के विदेश मंत्री इस महीने के आखिर में मुलाकात कर सकते हैं. खबरों के मुताबिक ताजिकिस्तान (Tajikistan) की राजधानी दुशांबे में होने वाली एक मीटिंग के दौरान दोनों की बातचीत हो सकती है.
हाल में, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा ने भी शांति वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने की बात कही थी. अब खबर है कि ताजिकिस्तान में अफगानिस्तान के मुद्दे पर होने वाली एक मीटिंग में शामिल होने के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Shah Mahmood Qureshi) मुलाकात कर सकते हैं.