दूसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त

Updated : Feb 25, 2021 20:04
|
Editorji News Desk

भारत ने अहमदाबाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच को 10 विकेट से जीत लिया है. महज दो दिनों के अंदर टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर ये टेस्ट अपने नाम कर लिया और इसी के साथ सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है. रोहित शर्मा ने छक्के के साथ टीम इंडिया को ये जबरदस्त जीत दिलाई. जीत के लिए भारत को सिर्फ 49 रन बनाने थे जिसे भारत ने 7.4 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया. इस मैच में आर अश्विन ने 400 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छुआ, तो वहीं होम ग्राउंड पर अक्षर पटेल ने कुल 11 विकेट झटके. रोहित ने पहली पारी में 66 रनों का योगदान दिया था और दूसरी पारी में 25 रन बनाकर नॉटआउट लौटे. यह पहला मौका है जब इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने महज दो दिन में टेस्ट मैच जीता है. 

MatchNarendra Modi StadiumInd vs EngthirdAhmedabad

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video