भारत-बांग्लादेश के बीच चलेगी मिताली एक्सप्रेस ट्रेन, सैन्य समझौतों समेत जल विवाद पर भी हुई बात

Updated : Mar 27, 2021 21:32
|
Editorji News Desk

भारत और बांग्लादेश(Modi Two Day Visit In Bangladesh) ने 6 दिसम्बर के दिन को 'मैत्री दिवस' के तौर पर मनाने का फैसला लिया है. प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) की दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा के अंतिम दिन शनिवार को दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हुए.

भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि भारत और बांग्लादेश ने अपने सामरिक रिश्तों को मजबूत करते हुए सैन्य, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष विज्ञान, बिजली, पर्यावरण और तकनीक के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया है. श्रृंगला के मुताबिक भारत बांग्लादेश के रूपपुर परमाणु संयंत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने में मदद करेगा. साथ ही दोनों देशों के बीच हल्दीबाड़ी- चिलघाटी रेल रुट पर मिताली एक्सप्रेस नाम से ट्रेन चलाने का भी ऐलान किया गया. ये ट्रेन ढाका और न्यू जलपाईगुड़ी को आपस में जोड़ेगी.

इतना ही नहीं बांग्लादेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए भारत कि तरफ से बांग्लादेशी पीएम को 109 एंबुलेंस भी भेंट की गई हैं. साथ ही दोनों देशों ने नदी जल बंटवारे पर भी जल्द सहमति बन जाने की बात कही है.

bangladeshSheikh HasinaHarsh Vardhan ShringlaIndiaNarendra Modi

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?