केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) समारोह से पहले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कहा है कि वे सुनिश्चित करें कि लोग प्लास्टिक के राष्ट्रीय झंडे का उपयोग न करें. इस बाबत केंद्र ने तर्क दिया कि प्लास्टिक के बने झंडे का उचित निपटान सुनिश्चित करना एक व्यावहारिक समस्या है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा कि 'भारतीय ध्वज संहिता, 2002 के प्रावधानों के अनुसार केवल कागज के बने झंडों (Flag) का ही उपयोग किया जाए और इसे जमीन पर ना फेंका जाए.
ये भी देखें । Farm Law: गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किया संयुक्त किसान मोर्चे से किनारा, बोले- चल रही है तानाशाही
पत्र में कहा गया कि राष्ट्रीय ध्वज देश के नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए. मंत्रालय ने चिंता जताते हुए कहा कि सरकार के संगठनों और एजेंसियों के बीच जागरूकता की भारी कमी देखी जाती है जिसे दूर किया जाना चाहिए.