सिडनी में फिर भारतीय खिलाड़ियों के साथ अभद्रता

Updated : Jan 11, 2021 00:08
|
Editorji News Desk

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों पर दर्शकों द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने के बाद मांफी मांगी है। मैच के तीसरे दिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को गालिया दी गईं थी, वहीं चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान एक बार फिर कुछ दर्शकों ने बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करते समय सिराज के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी की। मेजबान बोर्ड क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने माफी मांगते हुए इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया है।

टीम इंडियाजसप्रीत बुमराहTeam IndiaMohammad SirajcricketIndia vs AustraliaIndia Australiaracial abuseक्रिकेटcricket newsक्रिकेट न्यूजक्रिकेट ऑस्ट्रेलियामोहम्मद सिराजHindi cricket news

Recommended For You